फिलिस्तीन में आम जनता के खिलाफ बर्बरता की सभी सीमाएं लांघ चुके इस्राईल ने अब अपने एक अन्य पडोसी देश लेबनान को धमकी देते हुए कहा कि अगर हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल के रास्ते में आने की कोशिश कि तो हम बैरुत को ग़ज़्ज़ा बना देंगे।
इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने धमकी दी है कि अगर हिज़्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान से इस्राईल के खिलाफ दूसरा मोर्चा खोलने की कोशिश की तो वह बेरुत को ग़ज़्ज़ा में तब्दील कर देंगे। नेतन्याहू ने कहा कि 'अगर हिज़्बुल्लाह ने तय कर लिया है कि वह युद्ध करेगा तो वह अपने हाथों से बेरुत और दक्षिणी लेबनान को ग़ज़्ज़ा और खान यूनिस में तब्दील कर देंगे।
बेंजामिन नेतन्याहू इस्राइली सेना के नॉर्दर्न कमांड के मुख्यालय पहुंचे थे। ज़ायोनी सेना की नॉर्दर्न कमांड मक़बूज़ा फिलिस्तीन और लेबनान बॉर्डर पर सुरक्षा करती है।
ग़ौर तलब है कि 7 अक्तूबर के बाद इस्राईल ने फिलिस्तीन के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है, जिसमें अभी तक अकेले ग़ज़्ज़ा पट्टी में 17,177 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 7 हजार से ज़्यादा बच्चे शामिल हैं।